BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2024, 7:06 pm
NEWS : महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढाओं’’ योजनान्तर्गत  बालिकाओं को मिले ट्रैक सूट, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढाओं’’ योजनान्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बस्सी, रोलाहेडा में पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन पर बालिकाओं को सम्मानित कर पुरस्कार वितरण किया गया।
 
प्रशिक्षण में पुलिस विभाग की महिला प्रशिक्षकों द्वारा विद्यालय की सभी बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। किशोरियो एवं महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को देखते आपातकालीन स्थिति में स्वयं अपनी रक्षा करने के लिए सक्षम बनाने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया।

सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग राकेश कुमार तंवर द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेने वाली बालिकाओं को सम्मानित कर पुरस्कार स्वरूप  ट्रैक सूट व कॉफी मग वितरण किए। कार्यक्रम में  नन्द लाल रेगर, रेखा शर्मा, महिला अधिकारिता विभाग से पर्यवेक्षक, जेंडर स्पेशलिस्ट समता भटनागर, रुचिका त्रिपाठी, नारायण कुमावत एवं विद्यालय स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE