नीमच। रतनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुजालिया निवासी किसान शम्भूलाल पिता गंगाराम मीणा नीमच मंडी में गेहूं और रायड़ा बेचने आये थे। जिसकी नीलामी होने के बाद किसान को 1 लाख 42 हजार 543 रूपये मिले। जिसे थैले रख बस स्टेंड के लिए पैदल रवाना हुआ तभी चैकन्ना बालाजी के पास पहुंचा अज्ञात बाइक सवार अज्ञात बदमाश उसके पास आकर रूका, और खुद को पुलिस बताते हुए थाने ले जाने की धमकी दी। फिर थैला चैक किया, और वहां से हवां-हवां हो गया। जब किसान घर पहुंचा, और थैला देखा, तो उसके हौश उड़ गए, थैले में 500-500 की दो गड्डियां गायब थी इसकी शिकायत कैंट थाने में कीं।