BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2024, 10:39 am
NEWS : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने गोगुंदा में देवास परियोजना के तृतीय व चतुर्थ बांध एवं टनल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी रहे साथ, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौडगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज गोगुंदा में 1690.55 करोड़ रूपये की लागत से देवास परियोजना के तृतीय एवं चतुर्थ बांध व टनल निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 योजना का शुभारंभ किया, गोगुंदा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का लोकार्पण, महाराणा प्रताप की राजतिलक स्थली के दर्शन और मंशापूर्ण नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ चित्तौडगढ लोकसभा के मावली में राजकीय विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उनके साथ रहें और सभा को सम्बोधित किया।  


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि इस योजना से उदयपुर शहर को पेयजल की सुचारु आपूर्ति होगी साथ ही पिछोला एवं फतहसागर झीलें भी सालभर पानी से भरी रहेगी। प्रदेश और लोकसभा क्षेत्र चित्तौडगढ़ की दी गई सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।


भाजपा पद्रेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार में मुख्यमंत्री बनने के बाद मात्र दो माह में ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अकल्पनीय काम किए और प्रदेश को एक के बाद एक सौगाते देते जा रहें है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसान 6000 रूपये किसान सम्मान निधि देने की घोषणा की थी मुख्यमंत्री ने भी 6000 रूपये देने की घोषणा की और पहली किश्त के रूप में 2000 रूपये देने का निर्णय लिया, वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने का निर्णय लिया, उज्जवला योजना में लाभार्थियों को 450 रूपये में गैस सिलेंडर देना प्रारम्भ किया। राजस्थान सरकार के बजट में महाराणा प्रताप ट्युरिस्ट सर्किट के लिए 100 करोड रूपये की घोषणा की और अब इस सर्किट में चित्तौड़गढ़ को भी शामिल किया गया है। सीपी जोशी ने कहा कि पहले की सरकार में ऐसे लोग थे जिन्होंने सिर्फ चुनावी वादे ही किए और जनहित में काम नहीं किए। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कुर्सी संभालते ही राजस्थान के प्रधान सेवक के रूप में काम करना शुरू किया। 


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी के कार्यकाल में चित्तौडगढ़ में कल्पना से परे काम हुए है। मावली से बड़ी सादड़ी तक रेल सुविधा जो असंभव कार्य लग रहा था, अब यह ट्रेन बडी सादडी तक ही नहीं मालवा-नीमच तक जाऐगी, मावली से मारवाड़ तक जाऐगी। इसके अलावा केन्द्रीय सड़क निधि से भी क्षेत्र को कई सड़कें मिली है। 


इस दौरान कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, सुरेश जी रावत, बाबूलाल खराड़ी एवं  हेमंत मीणा, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, विधायक ताराचंद जैन, फूलचंद मीणा,  उदयलाल डांगी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन की उपस्थिति रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE