झाबुआ। जिले के पेटलावद तहसील के अंतर्गत आने वाला नगर बामनिया में पेटलावद रोड स्थित सांचल सोनाणा तीर्थ धाम पर 3 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे से निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन सोनाणा खेतलाजी भेरूजी ट्रस्ट के तत्वावधान में होगा। शिविर का लाभ सरेकुंवर बाफना की स्मृति में भंवरलाल बाफना परिवार बामनिया-रतलाम द्वारा लिया गया है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष कांतिलाल वागरेचा ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन मानव सेवा समिति रतलाम के सहयोग से होगा, वहीं निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर का आयोजल श्री जैन दिवाकर लाभमुनि चिकत्सालय मंदसौर के सहयोग से संपन्न् होगा।
ट्रस्ट के संरक्षक व तीर्थ गादिपति विवेक लुणावत ने बताया कि शिविर में जांच, उपचार, चश्मा, दवाईयां आदि संपूर्ण निःशुल्क रहेगा, शिविर में जांच पश्चात् चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए बामनिया से मंदसौर ले जाने व लाने की सुविधा भी निःशुल्क रहेगी, वहीं मरीजों के आवास व भोजन की व्यवस्था लाभमुनि नैत्र चिकित्सालय में निःशुल्क रहेगी।