महेश्वर। भारतीय पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष रणजीत ठाकुर के सानिध्य में पत्रकारों की बैठक कर महेश्वर तहसील कार्यकारणी घोषित की गई। ठाकुर ने बैठक में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा संघठन राष्ट्रीय संघठन है जो सदैव पत्रकारों के हित मे लड़ाई लड़ता रहा है। पत्रकार बिना तनख्वा के काम करता है उनके हक अधिकार उनके बच्चों के स्वस्थ शिक्षा व की चिंता यदि कोई करता है तो वह भारतीय पत्रकार संघ है। उन्होंने कहा कि हम उन पत्रकार साथियों के साथ भी है जो भले ही हमारे संघठन से नही जुड़े है। हमारे लिए कोई पत्रकार बड़ा या छोटा नही है जो साथी पत्रकारिता जगत में काम कर रहा है हम उनके लिए सदैव खड़े है। हमारा संघठन पत्रकारिता जगत के सभी पत्रकारों की समस्याओं के लिए खड़ा रहेगा। उन्होंने भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकरणी भी घोषित की जिसमे अध्यक्ष सुनील गाडगे, उपाध्यक्ष विनोद ढाले, कोषाध्यक्ष आतिश बिछवे, महासचिव वसीम खान, प्रवक्ता राजेश पंवार, मीडिया प्रभारी जय खत्री, कार्यालय सचिव रविन्द्र खांडेकर, सह कोषाध्यक्ष आरिफ खान, कार्यालय सह सचिव रवि खेड़े, कार्यकारी सदस्य सूरज खेड़े, सुरेश चक्रवर्ती, रवि सिन्हा, दिलबाग पटेल, उस्मान अंसारी, अश्विन पीपलोदे को बनाया गया। बैठक में कसरावद तहसील के पत्रकार अबरार पठान, सेवक राम चौबे भी मौजूद रहे।