खरगोन। नवग्रह मेले के समापन अवसर पर आयोजित मुशायरे में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान खूब कुर्सीया चली। बीती रात नगरपालिका परिषद ने मेला समापन पर मुशायरे का आयोजन किया था। अब हंगामे का विडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। चलते मुशायरे में टीका टिप्पणी में ऐसा वाद विवाद आपस में हुआ की जमकर कुर्सीयां चली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मीयो को भीड को तितर बितर करने के लिये हल्का बल प्रयोग करना पढा। मौके पर मौजूद मुस्लिम जनप्रतिनिधियो की मौजूदगी में जमकर हंगामा हुआ। आयोजक माईक पर अपील करते रहे लेकिन हंगामा करने वालो ने जमकर कुर्सी चलाई। हलाकि पुलिस ने कोई प्रकरण दर्ज नही किया है। लेकिन बीती रात को खरगोन कोतवाली थाने के अंजुमन नगर के जमजम मार्केट की मुशायरे का घटना का विडियो जमकर वायरल हो रहा है।