BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2024, 5:25 pm
KHABAR : जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में साईन्स ओलम्पियाड का आयोजन, कई क्षेत्रों के विद्यार्थी शामिल, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के बोरावा में जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी बोरावॉ खरगोन जिले में पिछले 26 वर्षों से क्षेत्र के विद्यार्थियों को श्रेष्ठ तकनीकी शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह निमाड़ का पहला एवं म.प्र. का सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान है । संस्थान ने देश को 9 हजार से अधिक इंजीनियर्स प्रदान किये हैं। यह इंजीनियर्स अपने अपने कार्य क्षेत्र में देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। विद्यार्थी आधुनिक भारत के शिल्पकार है जिनके शिक्षित होने एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने से देश की तस्वीर बदलेगी। 

 

यह बात संस्था के चेयरमेन अरूण यादव ने जे.आय.टी. साईन्स ओलम्पियाड 2024 हेतु विद्यार्थियों को दिये गये अपने संदेश में कही। उन्होनें आगे कहा कि प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव के द्वारा निमाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया था जो आज साकार रूप ले चुका है। किसानों एवं गरीब मजदूरों की संताने उच्च शिक्षा प्राप्त कर विदेशों में भी अपना नाम रोशन कर रहे हैं। आज आई.टी. विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कुशल एवं दक्षता प्राप्त प्रोफेशनल्स की देश विदेश में मॉग बढ़ती जा रही है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल है। उन्होंने जे.आय.टी. साईन्स ओलम्पियाड 2024 में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE