BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2024, 7:55 pm
NEWS : झालावाड़ में आयुर्वेद विभाग ने किया ब्लॉक लेवल चिकित्साधिकारियों की मीटिंग का आयोजन, उपनिदेशक डॉ श्याम सुंदर जोशी ने की अध्यक्षता, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। आज दिनांक 2 मार्च 2024 को आयुर्वेद विभाग द्वारा उपनिदेशक डॉ श्याम सुंदर जोशी की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल चिकित्साधिकारियों की मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग में ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारी में डॉ.ओम प्रकाश शर्मा, डॉ.राजेंद्र शर्मा, डॉ.प्रेमचंद गर्ग ,डॉ.हरिशचंद्र गोस्वामी,डॉ.नरसिंह लाल शर्मा, डॉ.शंभू लाल मेहर,डॉ.इकबाल पठान आदि मौजूद रहे।मीटिंग में दिनांक 5 मार्च 2024 से 8 मार्च 2024 तक विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय आरोग्य मेले के लिए रूपरेखा तैयार कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आरोग्य मेला के समन्वयक डॉ. सुरेंद्र गर्ग ने बताया की संभाग स्तरीय मेला “स्वास्थ्य सबके साथ“ थीम पर मनाया जायेगा जिसमे प्रतिदिन प्रातः योग अभ्यास से प्रारंभ होगा व दिन में पंचकर्म, जरावस्था, आंचल प्रसूता, नेचुरोपैथी ,जालोका अवच्चारण ,मर्म चिकित्सा अग्निकर्म चिकित्सा, व सामान्य चिकित्सा से विशेषज्ञों द्वारा लोगों को लाभान्वित किया जाएगा तथा सांय काल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।औषध वितरण प्रभारी डॉ.रामकेश मीणा ने बताया कि विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय आरोग्य मेले में आने वाले सभी लोगों को रोगानुसार निशुल्क औषध वितरण कि जाएंगी। तथा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क स्वर्ण प्राशन भी कराया जाएगा।सहायक निदेशक डॉ दुर्गालाल सास्ता ने बताया की मेले का सुचारू संचालन एवं विभाग की गतिविधियों को संचालित करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।जिसमें डॉ विनोद कुमार शर्मा,डॉ.नवल किशोर टेलर,डॉ रामकेश मीणा डॉ.सन्दीप शर्मा,डॉ.भूपेंद्र मीणा,डॉ.सन्दीप निर्मल,डॉ. अश्विनी पाटीदार,डॉ.कविता पाटीदार,डॉ.राकेश परिहार कंपाउंडर सुभाष चंद्र ,दिनेश चंद, मुकेश लोधा अंकुर शर्मा,द्वारका लाल गुर्जर को लगाया गया है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE