खरगोन। बीजेपी की केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आज लोकसभा उम्मीदवारों की 195 नाम की पहली सूची जारी की गई जिसमें खरगोन बड़वानी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गजेंद्रसिंह पटेल पर एक बार फिर से भरोसा करते हुए उन्हें दूसरी बार टिकट दिया गया है गजेन्द्रसिंह पटेल और लोकसभा का टिकट पुनः मिलने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए मिठाई बांटी ओर फटाखे फोड़कर जंक्शन मनाया।
टिकट की घोषणा होते ही गजेन्द्रसिंह पटेल खरगोन शहर के बड़े गणेश मंदिर पहुंचे ओर भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उसके उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में अपनी लोकसभा में विकास किया है उसी के आधार पर पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताया है ओर जीत को लेकर अस्वस्थ नजर आ रहे हैं विकास के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा 5 वर्ष में विकास कार्य किये गए है और खरगोन में बाईपास रोड के साथ शहर एवं हमारे ग्रामीण क्षेत्र विकासशील बने यह हमारी प्राथमिकता रहेगी।