गुना। भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना लोकसभा चुनाव प्रत्यासी बनाएं जाने पर लोकसभा चुनाव कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर, डोल नगाड़े पर डांस किया साथ ही आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा लोकसभा चुनाव के 195 भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी की। जिसमें गुना शिवपुरी लोकसभा से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा ने अपना प्रत्यासी बनाया। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं की खुशी देखने को रही। और जिलाध्यक्ष सिकरवार सहित गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, लोकसभा संयोजक राधेश्याम पारीक, नगर पालिका अध्यक्ष सिविता अरविंद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुना लोकसभा चुनाव कार्यालय पर सिंधिया के प्रत्यासी बनने पर बधाई शुभकामनाएं देते मिठाई खिलाई और आतिशबाजी चलाकर जश्न मनायां।