रतलाम। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में लोकसभा निर्वाचन के दौरान उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय के आंकलन हेतु निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली 247 प्रकार की सामग्रियों व कार्यों की स्थानीय बाजार में प्रचलित दरों के अनुसार निर्धारण के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में विचार विमर्श उपरान्त सर्वसम्मति से दरों का निर्धारण किया गया।
बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव, अपर जिला दण्डाधिकारी आरएस मंडलोई, उपायुक्त वाणिज्यिक कर अलका डामोर, लेखाधिकारी जिला पंचायत प्रीति डेहरिया तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि श्री नीतिन लोढ़ा, पीयूष बाफना, जाहिद मंसूरी, श्रेय सोनी, रणजीतसिंह राठौर, लखन वसुनिया सहित जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक संजय जपथापी उपस्थित थे।