झाबुआ। शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र मेघनगर स्थित आजाद दिव्यांग कल्याण समिति के संस्था कार्यालय के समीप दिव्यांगजनों हेतु जिले की कलेक्टर तन्वी हुड्डा के कर-कमलों द्वारा कार्यशाला एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी रुचि अनुसार व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें और समाज की मुख्य धारा से जुड़कर अपना जीवन यापन करने में सक्षम हो। कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष कमलेश राठौर ने किया। संस्था में कार्यरत दिव्यांगजनों सहित कूल 40 दिव्यांग साथीयों ने कार्यक्रम में भाग लिया। आभार संस्था के मनोज वसुनिया ने माना। कार्यक्रम में संस्था के कमलेश ताहेड़, भावसिंह निनामा, बसंती मचार, जवली राठौर, ऊषा गणांवा एवं सभी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पंकज सांवले,अनुविभागीय अधिकारी सत्यनारायण दरो, तहसीलदार मेघनगर, जन अभियान परिषद ब्लाक समन्वयक टीना मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी नीरज श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र पाटीदार आदि उपस्थित थे।