BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2024, 12:16 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने धार की जनता का किया अभिनंदन, सीएम की जन आभार यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, जगह जगह हुआ पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत, पढ़े खबर  

Share On:-

धार। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जन आभार यात्रा के दौरान शनिवार को धार पहुंचे। घोड़ा चौपटी से जन आभार यात्रा आरंभ हुई। मुख्यमंत्री का यहाँ पहुंचने पर ढोल ढमाकों तथा पुष्प वर्षा के साथ लाड़ली लक्ष्मी बेटियों ने स्वागत किया। लाड़ली बहना हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। फूलों से सजे वाहन में मुख्यमंत्री डॉ यादव का जन आभार यात्रा में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए आमजनता के बीच पहुंचे।

वाहन में मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद छतरसिंह दरबार, धार विधायक नीना वर्मा, धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर साथ रहे। मुख्यमंत्री डॉ यादव का विभिन्न स्थानों चौराहों पर मंच लगाकर विभिन्न संगठनों तथा आमजनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव के पहली धार आगमन पर उनके स्वागत में जन सैलाब उमड़ा। सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में आमजन अपने लाड़ले मुख्यमंत्री से मिलने के लिए देर तक प्रतीक्षा करते रहे। मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचने पर आम जनता ने पुष्प वर्षा करके मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा के मार्ग के घरों से भी लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE