BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2024, 12:26 pm
KHABAR : ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम के तहत हुआ बैठक का आयोजन, जिला स्तर पर मिलेगा प्रमाण पत्र, पढ़े खबर  

Share On:-

बडवानी। स्वच्छ भारत मिशन (गा) अतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग नें पर्यटन मंत्रालय के सयुक्त तत्वाधान सें देश में आतिथ्य सुविधा जैसे रिसोर्ट, होमस्टे, धर्मशाला इत्यादि में सुविधाओं के लिए स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम का शुभांरभ किया है। उक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत आने वाले समस्त विभागों के समन्वय सें गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाना है। तत्संबंध में 02 मार्च 2024 को प्रातः 11 बजे कलेक्टर सभागृह में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम की बैठक का आयोजन कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग की अध्यक्षता में किया गया हैं। 
बैठक में जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने बताया कि जिले में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम के अंतर्गत कुल 22 संस्थाओं का चयन किया गया। इन संस्थाओं में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नियुक्त कर्मचारी जाकर कार्यक्रम के इंडिकेटर्स के बारे में जानकारी देकर संस्था के पदाधिकारियों को समझायेंगे। स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम के तहत आतिथ्य सुविधा वाली लक्षित संस्थाऐं जेसे रिसोर्ट, होमस्टे, धर्मशाला, होटल, केम्पीग स्थल इत्यादि कि कुल 200 अंकों की रेंकिंग कि जाना है, जिसमे मल कीचड़ प्रबंधन के 80 अंक, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के 80 अंक तथा ग्रेवाटर प्रबंधन के 40 अंक का प्रावधान किया गया है। संस्थाएं जब दिये गये इण्डिकेटर्स के मापदण्ड को पूरा करेगी तो उन्हे एक रेटिंग का प्रमाण पत्र जिला स्तर से भी दिया जायेगा। 
बैठक में डिप्टी कलेक्टर विशाखा देशमुख, पीओ डुडा केएस डोडवे सहित जनपदों के सीईओ एवं नगर निकायों के सीएमओ उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE