सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिला धार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले के 1.16 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 6 करोड़ 96 लाख रुपए की राशि उनके खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली।
प्रदेश के 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 340 करोड़ 51 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनआईसी कक्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राही उपस्थित रहे।