BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2024, 12:46 pm
BIG NEWS : कलेक्टर-एसपी ने कुबेरेश्वर धाम की तैयारियों का लिया जायजा, 07 मार्च से रुद्राक्ष महोत्सव और शिवमहापुराण कथा का होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। जिला मुख्यालय के ग्राम चितावलिया हेमा स्थित कुबेरेश्वर धाम में 07 मार्च से रुद्राक्ष महोत्सव और शिवमहापुराण कथा आयोजन किया जाएगा । आयोजन में श्रद्धालुओं के आगमन पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने कुबेरेश्वर धाम में कथा स्थल का निरीक्षण किया । पार्किंग के लिए खेतों का निरीक्षण भी किया गया । उन्होंने ग्राम पंचायत सभाग्रह में बैठक आयोजित कर अधिकारियों को व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
बैठक में कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए । पीने के पानी के लिए जगह जगह पर प्याउ लगाए । प्याऊ एवं अन्य उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था कुएं, बोरवेल और टैंकर द्वारा की जाए । पानी की व्यवस्था के लिए पर्याप्त कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए । शौचालय, नहाने और साफ-सफाई के लिए जिन वेंडर को काम दिया गया है उनसे सतत संपर्क करके कार्य समय पर करवाया जाए ।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर जो श्रद्धालुओं के लिए भोजन बनाया जाएगा, उसका फुड इंस्पेक्टर द्वारा समय समय पर जाँच की जाए । उन्होंने यहा भी निर्देश दिए कि कथा स्थल के आस पास जो भी दुकानें है, उन पर मिलने वाला समान उचित मुल्य पर मिले इसके लिए खुफिया टीम का गठन किया जाए जो कथा स्थल के पास की दुकानों पर विक्रय की जाने वाली सामग्री के दम पर नजर रखे ।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क का निमार्ण गुणवत्ता पूर्ण समय सीमा में हो जाये, जिससे की श्रद्धालुओं को आवागमन में समस्या न हो । इसके साथ ही कथा स्थल पर आवश्यकता अनुसार बेरीकेटिंग की जाए । कलेक्टर सिंह ने जिला परिवहन अधिकारी को कुबरेश्वर धाम से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तक आवागमन के लिए वाहनों का किराया निर्धारित करने के लिए कहा ।  इस दौरान वाहन चालक नशा करके वाहन न चलाए इसका भी ध्यान रखा जाए । सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम, एम्बूलेंस, स्ट्रेचर, पलंग एवं अस्थायी दवाई के कैंप लगाए जाए। अस्पताल को एर्ल्ट मोड पर रखे एवं स्टॉफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें । नगरपालिका को निर्देश दिए कि अग्नि दुर्घटनाओं पर तत्काल काबू पाने के लिए ‍फायरब्रिगेड 24 घंटे उपलब्ध रहे।
कलेक्टर सिंह ने वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने के साथ ही पार्किंग शुल्क निर्धारित करने के निर्देश दिए। बस की पार्किंग के लिए 100 रुपए, मोटरसाइकिल के लिए 5 रुपए, कार के लिए 30 रुपए, ऑटो के लिए 10 रुपए निर्धारित किया गया है । अवैध पार्किंग की शिकायत के लिए आरटीओ मोबाईल नंबर 9479925182 पर संपर्क कर सकते है ।
एसपी मयंक अवस्थी ने पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए कि पुलिस सहायता केंद्र की व्यवस्था की जाए एवं खोया पाया के लिए कैम्प बनाए जाए । उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकरियों को वायरलैस उपलबध कराए जाए और उन्हें उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण दिया ।
बैठक में सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता, सीइेओ आशीष तिवारी, एडिशनल एसपी गीतेश गर्ग, एसडीएम तन्मय वर्मा सहित अधिकारी उपस्थित रहे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE