BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2024, 12:51 pm
BIG NEWS : पूरी संवेदनशीलता के साथ मरीजों का करें इलाज- सिंह, कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण, पढ़े खबर  

Share On:-

सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने इछावर के सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों का बेहतर इलाज एवं समुचित देखभाल के चिकित्सकों को निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में जांच एवं दवाओं की उपलब्धता तथा स्टॉफ के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह कहा कि जब कोई मरीज अस्पताल आता है, तो मरीज और उसके परिजन मानसिक रूप से परेशान और विचलित होते हैं । उनकी अपेक्षा होती है कि शीघ्र मरीज को भर्ती किया जाए या जल्द इलाज मिले। ऐसे समय में चिकित्सकों एवं अस्पताल के स्टाफ को पूरी संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया सहित अस्पताल के चिकित्सा उपस्थित थे।
कलेक्टर सिंह ने भेरूंदा में निर्माणाधीन अस्पताल भवन का किया निरीक्षण-
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने भेरूंदा में सिविल अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में पूर्ण किये जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल भवन के चल रहे निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करने और निर्माण कार्य पूरी गुणवत्तापूर्ण हो इस बात का भी ध्यान रखने के लिए कहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE