BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2024, 2:54 pm
BIG NEWS : पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम, एसपी जायसवाल ने उपस्थित जनों से की खुली चर्चा, अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिए सुझाव, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर      

Share On:-

नीमच। शहर के कैंट थाना परिसर में रविवार को पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल ने पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम में शहर की सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। यह एक कोशिश है पुलिस और जनता के बीच के फासले को कम करने की। पूरे प्रदेश की हर थाना चौकी पर जनता से संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसपी अंकित जायसवाल ने कैंट थाने पर आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर शहर में कानून व्यवस्था और समस्याओं के बारे में मौजूद प्रतिनिधियों से खुली चर्चा की। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा और थाना प्रभारी सौरभ शर्मा भी मौजूद रहे। 
ऑपरेशन आई को लेकर एसपी अंकित जायसवाल ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे पुलिस को किसी भी घटना के बारे में पता लगाने में बहुत महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष सहित मौजूद लोगों से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए सुझाव दिया। बैठक के दौरान यातायात, अतिक्रमण, बगीचे आदि स्थानों पर असामाजिक तत्वों के पर अंकुश, गुलाबी गैंग, पुलिस गश्त और पुरानी वारदातों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों की बात सुनने के बाद पुलिस कप्तान ने जरूरी सुझाव सहित निर्देश दिए। ट्रैफिक सिग्नल को लेकर भी चर्चा हुई। आगामी महत्वपूर्ण त्योहार को शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से मनाने का आह्वान किया गया। गाइड लाइन पालन करने की बात भी पुलिस अधीक्षक ने रखी। 
बैठक में पुलिस अधिकारियों सहित चंचल बाहेती, शैलेश जोशी, मनोज माहेश्वरी, मीना जायसवाल, किरण शर्मा, आशा सांभर, प्रकाश मंडवारिया, वीरेंद्र जायसवाल, डॉ स्वप्निल वधवा, रविंद्र मेहता, शौकीन जैन, निलेश पाटीदार, योगेश जैन, अजय सिंह कछावा, रानू अटल, सुनीता पाटीदार आदि मौजूद रहे। इस दौरान गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल का फूल माला और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE