देवास। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आज रविवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि देवास शहर की जनसंख्या नगर निगम के अनुमान से 4 लाख बताई गई है, जो कि किसी भी पैमाने पर सही नहीं है वर्तमान में देवास शहर की आबादी 5 लाख से ज्यादा है इस हिसाब से 200 कर्मचारी निगम द्वारा रखे जायें। 2007 से 2016 तक के कर्मचारियों को नियमित किया जाए। इसके साथ ही जो पद रिक्त है उसकी जगह स्थाईकरण का लाभ दिया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे आंदोलन का यह प्रथम चरण है जिसमें हमने काली पट्टी बांधकर विरोध किया है।