BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2024, 5:14 pm
BIG NEWS : जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न, एसडीओपी उइके ने की नगरवासियो से चर्चा, प्रमुख मार्गो पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए उपस्थित जनों ने की घोषणा, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर     

Share On:-

रामपुरा। नगर में पुलिस जन संवाद कार्यक्रम स्थानीय थाना परिसर में एसडीओ पुलिस मनासा महेंद्र सिंह उईके की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय थाना प्रभारी विपिन मसीह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूर्यवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार तथा डॉक्टर प्रमोद पाटीदार उपस्थित रहे। बैठक में नगर में व्याप्त समस्याओं को लेकर स्थानीय नागरिकों ने अपने सुझाव रखें तथा समस्याओं के निदान के लिए सभी शासकीय विभागों से सहयोग के लिए अपील की। 
नगर के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर लगभग सभी ने अपनी सहमति जताई तथा साथ ही जन सहयोग के साथ पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित स्थानों पर कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। इस हेतु स्थानीय प्रेस क्लब ने 2100 रुपए, मुस्लिम जमात द्वारा 5100 रूपए, महाकाल उत्सव समिति द्वारा 2100 रूपए, साप्ताहिक डिंपल समाचार पत्र रामपुरा शामगढ़ द्वारा 1100 रूपए, मिलन टेंट हाउस द्वारा 2100 रूपए, पीएमबी बैंक द्वारा 2100 रूपए, रूपेश सारू द्वारा 1100 रूपए, पीएमपी बैंक अध्यक्ष ज्ञानेश पाटीदार द्वारा 2100 रूपए की राशि देने की घोषणा उक्त कार्यक्रम में की गई। इस जन सहयोग के कार्य की एसडीओ मनासा द्वारा प्रशंसा की गई। 
कार्यक्रम में नगर के विभिन्न मार्गो लालबाग, छोटा बाजार, बस स्टैंड, मनासा-गांधीसागर रोड पर स्थित अतिक्रमण हटाने हेतु शीघ्र ही कार्यवाही करने की बात प्रशासन द्वारा की गई। जिससे यातायात में असुविधा न हो। इसी तरह नगर में तेज गति से चल रहे वाहनों को रोकने तथा प्रेशर हॉर्न तेज आवाज के वाहनों को नियंत्रित करने हेतु पुलिस द्वारा मुहिम चलाने की बात भी कही गई। व्यस्ततम मार्ग में स्पीड ब्रेकर लगाने हेतु भी जागरूक नागरिकों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। रामपुरा नगर व आसपास में रोजगार हेतु अन्य प्रदेशों से आए लोगों का पुलिस वेरीफिकेशन करने की बात भी पुलिस प्रशासन द्वारा कही गई। स्थानीय शासकीय चिकित्सालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर भी स्थानीय पत्रकारों ने कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर पाटीदार से चर्चा की तथा उन्हें शीघ्र ही हल करने हेतु उचित सुझाव भी दिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE