देवास। हाटपीपल्या राष्ट्रीय मंसूरी समाज संगठन के बैनर तले हाटपीपल्या समाज का इज्तेमाई निकाह सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें 37 जोड़ो का निकाह हुआ। राष्ट्रीय मंसूरी समाज संगठन जिलाध्यक्ष एहसान मंसूरी के नेतृत्व में आयोजित निकाह सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूनुस मंसूरी, जयपुर प्रदेश अध्यक्ष सलीम मंसूरी सहित अन्य पदाधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे! उपस्थित अतिथीयों ने सम्बोधित करते हुए निकाह सम्मेलन की सराहना की। साथ ही समाज के बच्चो की तालीम पर बात कही।सम्मेलन को कामयाब बनाने में पार्षद प्रतिनिधि हारून मंसूरी मोहम्मद अली पठान सहित सभी का विशेष सहयोग रहा।इस दौरान इंदौर धार उज्जैन देवास आष्टा सहित अन्य शहरों से समाजजन ने शामिल होकर दूल्हा दुल्हन को दुआओ से नवाजा।निकाह सम्मेलन सपन्न होने पर जिलाध्यक्ष एहसान मंसूरी ने सभी का आभार माना।