मोरवन। समीपस्थ गांव भोजपुरा की एकीकृत शाला में दिनांक 02 मार्च शनिवार को छात्रों का विदाई एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं वंदन से हुई l बालिकाओं द्वारा प्रेरणा गीत एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात शाला के प्रतिवेदन का वाचन एल एस जाट द्वारा किया गया। शाला में वर्ष भर छात्राओं द्वारा की गई गतिविधियों को प्रोत्साहन देते हुए विभिन्न प्रकार के पुरस्कार स्वरूप शील्ड मेडल प्रमाण पत्र इत्यादि दिए गए। जन शिक्षा केंद्र से आए जन शिक्षकों द्वारा छात्रों के मार्गदर्शन हेतु उद्बोधन दिए गए।
इस अवसर पर कक्षा आठवीं के छात्रों को विदाई दी गई। छात्रों द्वारा शाला को उपहार स्वरूप माइक स्पीच स्टैंड दिया गया। शाला स्टाफ द्वारा समस्त विद्यार्थियों को सहभोज कराया गया। उक्त कार्यक्रम में जन शिक्षक रमेश गोस्वामी एवं प्रभु लाल पाटीदार, छात्रों के मार्गदर्शन हेतु उपस्थित हुए। कार्यक्रम में शाला स्टाफ ओम प्रकाश वर्मा, बंशीलाल वर्मा, सुनील प्रेमलाल का भी सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन लाल सिंह जाट द्वारा किया गया एवं आभार प्रकट गोविंद प्रसाद यादव द्वारा किया गया।