BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2024, 12:10 pm
KHABAR : किसान मोर्चे ने एक बार फिर की मुआवजे की मांग, किसान मोर्चे ने कहा- हफ्ते भर की बारिश से किसानों की फसलें हुई चौपट, पढे़ खबर

Share On:-

रीवा। सप्ताह भर से जिले में बेमौसम बरसात हो रही है। रीवा जिले सहित संभाग भर के किसानों की फसलों को इससे नुकसान हुआ है। संयुक्त किसान मोर्चे के संयोजक शिव सिंह ने कहा कि बीते सप्ताह तूफानी बारिश से किसानों की गेहूं,मसूर,चना सरसों की फसलें बर्बाद हो गई थी।

सब्जी उत्पादक किसानों की सब्जी की पैदावार भी बड़ी मात्रा में प्रभावित हुई थी। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से लहलहाती फसलों ने जमीन ले ली है। कल भी शहरी इलाके सहित कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में ओले गिरे हैं। जिससे किसानों की फसलें पूरी तरह से तबाह हो चुकी हैं। किसान लगातार आफत की मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार के जिम्मेदार लोगों के राजस्व अमले को जारी आदेश जुमले साबित हो रहे हैं। सरकार लोकसभा चुनाव की तैयारी में व्यस्त है दूसरी तरफ किसान बारिश की आफत से परेशान हैं।


संयुक्त किसान मोर्चे ने तत्काल बारिश में प्रभावित हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को समुचित सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE