BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2024, 12:56 pm
BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छठवें पक्षी सर्वेक्षण का हुआ समापन, ह्यूमस लार्क प्रजाति का पक्षी पहली बार रिकॉर्ड, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर   

Share On:-

गांधीसागर। पश्चिमी मध्यप्रदेश अंतर्गत मंदसौर जिले के एक मात्र वन्यजीव अभयारण्य गांधीसागर में 01 मार्च को शुरू हुए तीन दिवसीय पक्षी गणना का समापन विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर हुआ। 
03 दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण में कुल 09 राज्यों के 50 से अधिक पक्षी प्रेमी एवं अभयारण्य गांधीसागर के 60 से अधिक स्टॉफ एवं सुरक्षा श्रमिकों ने 25 निर्धारित रूट पर सुबह एवं शाम को पक्षी सर्वेक्षण का कार्य किया। वन संरक्षक एवं वन मंडल अधिकारी भी सर्वेक्षण के दौरान रहे उपस्थित- तीन दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण के दौरान वन संरक्षक उज्जैन एम आर बघेल तथा वन मंडल अधिकारी मंदसौर संजय रायखेरे ने भी पक्षी सर्वेक्षण कार्य में सम्मिलित होकर पक्षी प्रेमियों का हौंसला बढ़ाया।
इस बार के पक्षी सर्वेक्षण की ये रही खास बातें-
- गांधीसागर में पक्षीयों की जैव विविधता पूरे भारत वर्ष से पक्षी प्रेमियों को यहां आकर्षित करती है, इस वर्ष भी कुल 09 राज्यों से 250 से अधिक पक्षी प्रेमियों के आवेदन में से 50 पक्षी प्रेमियों को सर्वेक्षण का मौका मिला। 
- 04 राज्यों के 10 से अधिक महिला प्रतिभागी भी हुई सम्मिलित। 
- ह्यूमस लार्क प्रजाति का पक्षी पहली बार गांधीसागर मे रिकॉर्ड हुआ। 
- 01 से 03 मार्च तक हुई बूंदाबादी एवं बादलों के बीच भी प्रतिभागियों ने 200 से अधिक प्रजाति के पक्षियों को अपने कैमरों में कैद किया, जो उनके पक्षियों के प्रति प्रेम को दिखाता है।
- सर्वेक्षण के दौरान पहली बार एशियाई राज गिद्ध तथा ब्राउन फिश आउल के नेस्टिंग(घोंसले) देखे गए जो यह दर्शाते है की यहां का क्षेत्र प्रजनन के लिए भी उपयुक्त है। 
- इस बार के सर्वेक्षण में पूर्व के वर्षों की तुलना में इस वर्ष रही छोटी शीत ऋतु एवं सर्वेक्षण के दौरान हुई बारिश से प्रवासी पक्षियों एवं स्थानिय पक्षियों की कुछ प्रजातियां नही देखी जा सकी तथा बेमौसम होने वाली बारिश का प्रभाव भी इनकी संख्या पर पड़ा। 
पक्षियों की जैव विविधता स्वच्छ पारिस्थितकीय तंत्र का है सूचक-  
वन संरक्षक उज्जैन एम आर बघेल ने बताया कि वैसे तो हर एक जीव प्रकृति का अभिन्न अंग है किंतु किसी क्षेत्र में पक्षियों की जैव विविधता वहां के स्वच्छ पारिस्थितकीय तंत्र का सूचक है तथा गांधीसागर में 200 से अधिक प्रजाति के पक्षियों की जैव विविधता यह दर्शाती है कि गांधीसागर अभयारण्य के खुले घास के मैदान तथा गांधीसागर जलाशय अन्य जीवों के लिए भी अच्छे आवास स्थल हो सकते है। इस प्रकार के सर्वेक्षण कार्य सामान्य लोगों को वन एवं वन्यजीवों के साथ जोड़ते हुए इनके संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE