नारायणगढ़। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज प्रदेश भर में सभी थानों पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाने पर प्रभारी थाना अधिकारी अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस जन संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आमजन से सीधा संवाद किया। साथ ही गणमान्य नागरिकों से समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। पुलिस जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को पुलिस प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
पुलिस जन संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद बंधु पत्रकार बंधु अधिवक्ता गण जनप्रतिनिधि सर्व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस जन संवाद कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में पुलिस को अवगत कराया और अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में नारायणगढ़ थाने के एसआई मनोज गर्ग, एसआई भीम सिंह राठौर सहित पूरा पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। पुलिस जन संवाद कार्यक्रम नारायणगढ़ के थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में सफल रहा।