खरगोन। सीधी व बैकलॉग भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में चयनित एएनएम को नियुक्ति के दौरान अपात्र घोषित किया जा रहा है, जिसके बाद विरोध के स्वर मुखर होने लगे है। सोमवार को जिले में अपात्र घोषित की गई एएनएम ने एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारा संघ के बैनर तले कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उन्हें नियुक्ति देने की मांग की है।
संघ की ममता हिरवे ने बताया कि प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड भोपाल द्वारा समूह 5 के तहत सीधी भर्ती के लिए 2023 में संयुक्त परीक्षा आयोजित की गई थी, इसमें जिन नियमों/ शर्तो का उल्लेख नही था, उन नियम- शर्तो के लिए अब अपात्र घोषित किया जा रहा है जो न्याय संगत नही। नियुक्ति में निजी कॉलेज से नर्सिंग कोर्स करने पर अपात्र घोषित करने के साथ ही बायो विषय की अनिवार्यता जैसे नियम नियम रोड़ा बन रहे है।