चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित के निर्देशानुसार 9 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज 4 मार्च को न्यायालय परिसर चित्तौड़गढ स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारीगण के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के अध्यक्ष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ के सचिव भानु कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों को चिन्हित कर लोक अदालत में राजीनामे से निस्तारित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल एवं तहसीलदार रवीन्द्र सिंह चौहान उपस्थित थे।
जानकारी देते हुए सचिव भानु कुमार ने बताया कि इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09.03.2024 को किया जायेगा। जिसमें न्यायालयों में लम्बित राजस्व प्रकरणों का इस लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा। अतः समस्त पक्षकार इस लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को रखवाकर लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठावें।