चित्तौड़गढ़। सूचना का अधिकार कानून लागू करवाने की मांग को लेकर नगर परिषद के प्रतिपक्ष पार्षदों ने आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर चित्तौडगढ को ज्ञापन दिया।
नेता प्रतिपक्ष छोटू सिंह शेखावत ने बताया कि लोक सूचना अधिकारी आयुक्त नगर परिषद चित्तौडगढ सूचना का अधिकार की पालना नही कर रहे है । 150 से अधिक आवेदन लम्बित है, 50 से अधिक आवेदनो पर राज्य सूचना आयोग द्वारा निर्णय देने के बावजूद भी सूचनाएं नही दी जा रही है।
दूसरे विभागो मे 30 दिन की अवधि के भीतर सूचना उपलब्ध करवा दी जाती है। लेकिन लोकसूचना अधिकारी आयुक्त नगर परिषद द्वारा कोई सूचना नगर परिषद द्वारा नही दी जाती है। इसी वजह से नगर परिषद ने पारदर्शिता नाम की कोई चीज नही रही एवं भ्रष्टाचार बढता जा रहा हैं। इसी वजह से आज नगर परिषद की वित्तीय स्थिति भी खराब हो गयी है। इस आशय का एक ज्ञापन आज दिया गया एवं मांग कि गयी कि लोकसूचना अधिकारी आयुक्त नगर परिषद चित्तौडगढ के खिलाफ कानून नही मानने , कानून का दुरूपयोग करने व सरकारी आदेशों की अवहेलना करने बाबत एफआईआर दर्ज हो एवं आयुक्त को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया जावें।
इस अवसर पर नगर महामंत्री एवं पार्षद छोटूसिंह शेखावत, पार्षद रामचन्द्र गुर्जर, रमा शर्मा, मनोज सुहालका, महेन्द्र सिंह राणावत, दीपक शर्मा, मुकेश गावरी, राजेश लोट, हरिसिंह, अम्बलाल कीर, संतोष शर्मा, शांतिलाल, आदि उपस्थित रहे।