मनासा। प्रशासन को मिल रही लगातार शिकायत के बाद आज सोमवार को अवैध अतिक्रमण हटाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सदस्य मनीष पोरवाल की होटल नाकोड़ा रेस्टोरेंट को लेकर अतिक्रमण की शिकायत काफी लंबे समय से की जा रही थी। ठेकेदार राधेश्याम कुशवाह ने कई बार रास्ते से अतिक्रमण हटाने की शिकायत की थी। जिसके बाद आज सोमवार दोपहर में मनासा तहसीलदार, कस्बा पटवारी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।