शाजापुर। राहुल गांधी आज 5 मार्च को शाजापुर पहुंचेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सारंगपुर से शाजापुर जिला मैं प्रवेश करेगी, वही शाजापुर नगर में रोड शो और राहुल गांधी की एक नुक्कड़ सभा का आयोजन भी होगा। इसके बाद वे मक्सी पहुंचेंगे। जहां मक्सी नगर में रोड शो, एक निजी विद्यालय में लंच और परीक्षार्थियों से चर्चा होगी। इसके बाद यात्रा उज्जैन जिले में प्रवेश करेगी।