बड़वानी। शहर में श्रीगौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज के अतिरिक्त कक्ष और टीनशेड का लोकार्पण खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल तथा समाज के वरिष्ठजनों के करकमलों से किया गया।
सांसद पटेल द्वारा सांसद निधि से पांच लाख रुपए की राशि अतिरिक्त कक्ष के लिए प्रदान की गई थी। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने अपने कार्यकाल के दौरान विधायक निधि से 10 लाख रुपए की राशि टीनशेड निर्माण के लिए दी थी। दोनों ही जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अतिरिक्त कक्ष तथा टीनशेड का निर्माण किया गया। पं. दामोदर पुरोहित, पं. रामचंद्र शुक्ला, सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, नपा सीएमओ कुशलसिंह डुडवे तथा समाजजनों की उपस्थिति में लोकार्पण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष शरदचंद्र रावत, बड़वानी अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, उपाध्यक्ष मनोज पुरोहित, युवा इकाई अध्यक्ष राहुल शुक्ला, महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, उज्वला पंडित, तृप्ति पुरोहित, किरण व्यास, केटी मंडलोई, मनीष पुरोहित, अशोक तिवारी, राजेश जोशी, शैलेष चौबे, सचिन पुरोहित, सुरेंद्र नाइक, सुरेंद्र जोशी, अमित पंडित, दुर्गेश पुरोहित, अंकित पुरोहित, दीपक शुक्ला, अंकुर शुक्ला, श्याम पंडित, प्रितेश रावत, हरिओम रावत, अमित रावत, रामदास जोशी, शुभम तिवारी, प्रवीण पंडित आदि मौजूद थे।