BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2024, 10:41 am
NEWS : प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा- एएसपी, चित्तौड़गढ़ के नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह ने पदभार ग्रहण किया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर     

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नवागत एएसपी परबत सिंह ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौड़गढ़ के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना का क्रियान्वयन प्रमुख प्राथमिकता बताई।
2015 बैच के राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी परबत सिंह ने सोमवार को जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर पदभार ग्रहण के दौरान बताया कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के क्रियान्वयन हेतु जारी किए गए निर्देशों के तहत जिले के सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने व वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन पुलिस के पास अपनी फरियाद लेकर आते हैं, जो हर शिकायत गंभीर होती है, इसलिए प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उस पर कार्य किया जाएगा। वहीं पुलिस कर्मियों के हितों का भी ध्यान रखा जायेगा।
एएसपी परबत सिंह इससे पूर्व पुलिस उप अधीक्षक के पद पर भीलवाड़ा सदर, नसीराबाद व छोटीसादड़ी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा जिला चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया थाने में थानाधिकारी के पद पर वर्ष 2006 में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE