BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2024, 1:57 pm
KHABAR : वन-विभाग की देवरी गेम रेंज टीम पहुंची वरवासिन घाट, जिन रास्तों से गुजरते थे रेत माफिया के ट्रैक्टर, वहां खोद दिए गड्ढे, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। चंबल नदी के अवैध रेत के खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए वन विभाग की टीम ने वरवासिन घाट पर एसएएफ की मदद से कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने जीसीबी की मदद से उन रास्तों में गड्ढे खोद दिए, जहां से रेत माफिया अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली निकालकर ले जाते थे।


बता दें कि, मुरैना के चंबल नदी के घाटों से अवैध रेत का खनन और परिवहन लगातार बढ़ रहा है। इस पर रोक लगाने में मुरैना जिले का वन विभाग तथा पुलिस विभाग का अमला पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। कई बार वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने इन पर रोक लगाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।


दोनों विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत
मुरैना के वन विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा रेत माफिया पर शिकंजा न कस पाने के पीछे मुख्य कारण दोनों विभागो के कुछ अधिकारियों तथा कर्मचारीयों की मिली भगत बताई जा रही है। इसके कारण दोनों विभाग अवैध रेत के खनन एवं परिवहन पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं।


इन अधिकारियों ने की कार्रवाई
बीते दिन वन विभाग के एसडीओ भूरा गायकवाड़ तथा विभाग की देवरी गेम रेंज की टीम ने एसएएफ की मदद से चंबल नदी के बरवासिन घाट पर यह कार्रवाई की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE