गुना। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूढ़े बालाजी पर विशाल निशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर अंकिता रघुवंशी मेडिकल ऑफिसर द्वारा 50 से अधिक रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया। एवं डॉक्टर कमल मीना (मेडिसिन विशेषज्ञ) द्वारा 50 से अधिक रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया। डॉक्टर रामवीर सिंह रघुवंशी मेडिकल ऑफिसर द्वार 100 से अधिक रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया।इस शिविर में आनंद ओझा हब एंड स्पोक लैब सुपरवाइजर द्वारा लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। उमा ठाकुर द्वारा डायबिटीज ब्लड प्रेशर की जांच की गई।