भगवानपुरा। आज भगवानपुरा में भारतीय पत्रकार संघ की बैठक आयोजित हुई जिसमें बैठक लेने के लिए जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुरेश महाजन ने भगवानपुरा तहसील की कार्यकारणी गठित की जिसमें तहसील अध्यक्ष विजय पाटील को सर्व सम्मति से भारतीय पत्रकार संघ एआईजे तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया फूल माला से अध्यक्ष पाटील का सम्मान किया, वही वरिष्ठ पत्रकार महेश मालवीय को संरक्षक नियुक्त किया, जिला अध्यक्ष ठाकुर ने बताया इस तहसील कार्यकारणी गठित होने से कार्य में नई गति मिलेगी, स्वास्थ की चिंता, शिक्षा की चिंता, और न्याय की चिंता भारतीय पत्रकार संघ करता है, पत्रकार साथी इन तीन चीजों में किसी में भी शिकार हो रहे हैं या उनकी उपेक्षा हो रही हो उनके लिए हमारा पत्रकार संघ कार्य करता रहेगा और आसपास गरीब तबके भी है जिन्हे सरकार की योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं मिला उनके लिए भी हमारा भारतीय पत्रकार संघ काम करेगा, इस बैठक में पत्रकारो की और भी सुरक्षा को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान सुरेश महाजन,सूर्यप्रताप ठाकुर, प्रदीप महाजन, राहुल मालवीय, राकेश सुल्या, महेश मालवीया, विजय पाटील सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।