देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज मंगलवार को देवास के कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सोपा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बताया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है वहां पर खुलेआम महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं संदेश खाली में महिलाओं का योन शोषण भी किया जा रहा है और लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ रही है इसको लेकर हमारी मांग है कि केंद्र सरकार समिति गठित करें और इन मामलों की कड़ी से कड़ी जांच कार्यवाही करें।