देवास। ग्राम नागुखेड़ी के पास स्थित जय दुर्गा नगर की महिलाएं आज मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहा उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि हमारे क्षेत्र में पट्टे नहीं दिए गए हैं इसके साथ ही नाली पानी की भी समस्या है जिसको लेकर हमने कई बार आवेदन दिया है। महिलाओं ने बताया कि हमारे क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन तो डाल गई है लेकिन पानी नहीं आता। वही नालियों में भी गंदा पानी जमा रहता है जो सड़कों पर आ जाता है और बच्चे जहां से निकल नहीं पाते हैं।समय रहते हमारी समस्या का हल नही किया गया तो हम रोड पर बेढकर बडा आंदोलन करेंगे।