गुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार एवं प्रदेश की मोहन यादव की डबल इंजन की सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए दिन रात काम कर रही है। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ जयस्तंभ चौराहा गुना से भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। महिलाएं आत्मनिर्भर तो बनी ही है इसी के साथ नारी शक्ति का सशक्तिकरण भी हुआ है। सभी महिला मोर्चा की बहनों ने कहा की हम सब मिल कर एक बार फिर मोदी सरकार के नारे को बुलंद करेंगे और आने वाले लोकसभा में हर घर से कमल खिलाने दिन रात एक कर देंगे।