BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2024, 7:16 pm
BIG NEWS : नगर निकाय कार्यालय पर आयोजित हुआ स्वच्छता प्रेरणा समारोह, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सफाई अभियान के साथ दिया स्वच्छता का संदेश, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। नगर निकाय कार्यालय पर मंगलवार को स्वच्छता प्रेरणा समारोह आयोजित किया गया। इससे पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बाजारों में सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
इस आशय की जानकारी देते हुए सीएमओ राजकुमार ठाकुर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मंगलवार सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कस्बे के मुख्य बाजारों और चुनिंदा स्थानों पर वृहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बाजारों में झाडू लगाकर जहां स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं व्यापारियों को पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने सलाह दी गई।
बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर बेहतर परिणाम हासिल करने हेतु मंगलवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भोपाल स्थित लाल परेड मैदान में वृहत स्तर पर स्वच्छता प्रेरणा समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेश भर में एक साथ स्थानीय निकायों द्वारा जहां सुबह वृहत स्तर पर सफाई  अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया वहीं निकाय कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
सिंगोली नगर निकाय कार्यालय पर आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान सीएमओ राजकुमार ठाकुर सहित नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, अनुसूचित जनजाति युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीवन बलाई और अन्य जनप्रतिनिधि, नागरिक और कर्मचारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE