नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में 5 मार्च को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में आयोजित स्वच्छता प्रेरणा समारोह के अंतर्गत नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा भी मंगलवार को स्वच्छता प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आम नागरिकों को स्वच्छता की प्रेरणा प्रदान करने के लिये पहले भारतमाता चौराहे से प्लाग रन (स्वच्छता दौड़) का आयोजन किया गया, जिसे नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा व स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित ने हरी झंडी दिखाई। प्लाग रन भारतमाता चौराहे से प्रारंभ होकर पारसी बावडी स्थित शहीद भगतसिंह पार्क पहुँची, जहां नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा व स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित सहित सभी उपस्थितजनों ने हाथ में झाडू थाम कर बगीचे की सफाई की।
भारतमाता चौराहे से प्रारंभ हुई प्लाग रन में नपाध्यक्ष व स्वास्थ्य सभापति के साथ ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ, समाजसेवी संतोष चौपड़ा, स्वास्थ्य अधिकारी घनश्याम नागदा, कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा, राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर, एनयूएलएम प्रभारी प्रवीण आर्य, संकल्प पर्यावरण संस्था व स्वच्छ भारत अभियान के पदाधिकारी, नपा पार्षदगण व गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर क्षेत्र को हम सबने यह ठाना है नीमच को स्वच्छ बनाना है नारे से गुंजायमान कर दिया। प्लाग रन में शामिल सभी लोग हाथ में कपड़े का झोला पकड़े रास्ते से कचरा उठाकर कपड़े के झोले में डालते चल रहे थे। स्वच्छता दौड़ पारसी बावड़ी स्थित शहीद पार्क पर समाप्त हुई, जहां नपाध्यक्ष व स्वास्थ्य सभापति ने शहीद भागतसिंह, सुखदेव व राजगुरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व सभी के साथ हाथ में झाडू थाम बगीचे की सफाई की।
इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील कटारिया, नपा पार्षदगण राकेश किलोरिया, अरूण प्रजापत, योगेश कविश्वर, राजेश लालवानी, आलोक सोनी, शशि कल्याणी, रामलाल ग्वाला, अशोक जोशी, विनित पाटनी, साबिर मसूदी, संकल्प पर्यावरण संस्था व स्वच्छ भारत संस्था के डॉ हरनारायण गुप्त, किशोर बागड़ी, नवीनकुमार अग्रवाल, राजेन्द्र जारोली, डॉ राकेश वर्मा, रमेशचन्द्र मोरे, हरीश उपाध्याय, नपा के स्वच्छता निरीक्षक भारतसिंह भारद्वाज, भेरूलाल अहीर, संकल्प पर्यावरण के दुलीचंद कनेरिया, हरिराम धाकड़, राजकुमार सिन्हा सहित नपा के सफाई मित्र, स्वच्छता पर्यावेक्षक, गणमान्य नागरिक व स्वच्छता प्रेमी भी उपस्थित थे।
प्लॉग रन व सफाई अभियान के बाद दोपहर में वात्सल्य भवन पर लाईव प्रसारण, सम्मान समारोह सहित मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।