गुना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने लाभार्थियों के घर घर जाकर किया जनसंपर्क एवं मोदी जी की राम राम के पत्रक देकर उनके घरों में चिपकाएं मोदी स्टीकर। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की लाभार्थी संपर्क अभियान के अंर्तगत जिले के सभी बूथों पर केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की डबल इंजन सरकार की जन हितैषी योजनाओं के पत्रक के हर लाभार्थियों से संपर्क किया जा रहा हे। इसी कार्यक्रम के अंर्तगत केंट मंडल गुना द्वारा वार्ड 1 के नानाखेड़ी मंडी स्थित बूथ क्रमांक 58 एवं 59 पर लाभान्वित होने वालों के घरों पर लाभार्थियों की समृद्धि, मोदी की गारंटी का स्टीकर चिपकाकर बीजेपी से जुड़ने 9638002024 पर मिस्ड कॉल कराया।