BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2024, 10:18 am
KHABAR : पर्यटन गंतव्यों के रोमांचक सफर पर निकलीं क्वीन्स ऑन द व्हील्स 25 महिला बाइक राइडर्स पहुँची दतिया, कलेक्टर माकिन ने पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित, पढे़ अनिल रजक की खबर 

Share On:-

दतिया। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के यह बाइक रैली मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा 2 मार्च को भोपाल से चंदेरी के रास्ते होती हुई 3 मार्च को शिवपुरी पहुंची कूनो टेंट सिटी में एक रात स्टे करने के बाद यह महिला बाइक रेली 4 मार्च को ग्वालियर होते हुए आज दतिया पहुंची। यह यात्रा ओरछा के रास्ते 8 मार्च को भोपाल में महिला दिवस के अवसर पर पहुंच कर पूर्ण होगी।इस बाइक रैली का उद्देश्य मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करना व महिलाओं के प्रति सुरक्षा का वातावरण प्रदर्शित करना है। इस बाइक रैली में हैदराबाद, मुंबई, इदौर, नागपुर आदि शहरों की 25 महिला राइडर शामिल है। यह मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की एक अनोखी पहल है। जिसके अंतर्गत सभी पर्यटन स्थलों पर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की सहयोगी संस्थाओं द्वारा इस महिला बाइक रैली का स्वागत किया जाएगा।


मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के बाइकिंगइवेंट क्वीन्स ऑफ दा व्हील का फ्लैग ऑफ शनिवार को मध्यप्रदेश जनजातिय संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम) से हुआ। देशभर की 25 महिला बाइक राइडर्स मध्यप्रदेश के पर्यटन गंतव्यों से गुजरते हुए लगभग 1400 किलोमीटर के रोमांचक सफर पर निकल पड़ीं। समापन 08 मार्च (महिला दिवस) को वापस भोपाल लौटने पर होगा। इसमें हैदराबाद, भुवनेश्वर, मुंबई, पुणे, नागपुर, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, देवास इत्यादि स्थलों की महिला राइडर्स मप्र जनजातीय संग्रहालय, भोपाल से सांची, चंदेरी, कुनो, ग्वालियर, ओरछा और खजुराहो जैसे प्रतिष्ठित स्थलों से गुजरेंगी। इसी क्रम में महिला बाईकर्स का यह दल मंगलवार को दतिया पहुची कलेक्टर संदीप माकिन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव ने शॉल और और पुष्प गुच्छ देकर उनकी आगवानी की। कलेक्टर माकिन ने ग्रुप की महिला सदस्यों से जानकारी साझा करते हुए कहा कि दतिया में पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक धरोहर के महत्वपूर्ण जगह है इनमें सेवढ़ा में सनकुआं धाम, उन्नाव में सूर्य मन्दिर और अशोक का शिलालेख, विश्व प्रसिद्व रतनगढ़ मन्दिर, सोनागिर के जैन मन्दिर प्रसिद्व है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE