गुना। श्री राम जानकी नवीन मंदिर पुरानी छावनी पर कुशवाहा समाज की बैठक में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी बांसखेड़ी निवासी श्याम कुशवाह निधन पर संजीव कुशवाहा बांसखेड़ी के व्हाट्सएप पर गुना की एक वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्री द्वारा अशोभनिय टिप्पणी की गई है संजीव कुशवाहा द्वारा अपनी व्हाट्सएप पर सभी समाज बंधुओ को मोबाइल पर दिखाई टिप्पणी भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बंदना मांड्रे के व्हाट्सएप नंबर से किया गया। व्हाट्सएप जिसमें श्याम कुशवाहा के निधन पर खुशी जताई है और लिखा गिनते चलो इनका भी अंत है कुशवाह समाज इसका घोर निंदा करता है और समाज ने मांग की है कि इस पर माफी मांगी जाए अन्यथा समाज विरोध प्रदर्शन करेगा।