BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2024, 10:59 am
BIG REPORT : होटल-धर्मशालाओं के अलावा गांवों में होम स्टे बनाए जाएंगे, सिंहस्थ के लिए इंदौर-उज्जैन को धार्मिक सर्किट के रूप में विकसित करें, मुख्यमंत्री, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन-इंदौर संभाग को धार्मिक-आध्यात्मिक सर्किट के रूप में विकसित किया जाए। सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शहरों में होटल-धर्मशालाओं के अलावा ग्रामीण इलाकों में होम स्टे विकसित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में मंगलवार को सिंहस्थ 2028 की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर, खंडवा में स्थित दादा धूनी वाले, भादवामाता, नलखेड़ा, ओंकारेश्वर आदि स्थलों तक सुगम आवागमन और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार को सिंहस्थ कार्ययोजना में शामिल किया जाए। सिंहस्थ में 18240 करोड़ की लागत से कुल 523 काम किए जाने हैं। कुल 14 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। बैठक में परिवहन, क्षिप्रा शुद्धिकरण, रुकने की व्यवस्था, सड़कों, पर्यटन स्थल विकास आदि पर चर्चा हुई। समीक्षा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, करण सिंह वर्मा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट आदि उपस्थित थे।


नए अफसरों को सुनाए विक्रम-बेताल के प्रसंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपीपीएससी में चुने गए उम्मीदवारों से कहा कि वो अनुशासन में रहकर अपनी दक्षता बढ़ाने पर काम करते रहें । मुख्यमंत्री ने विक्रम-बेताल के कई प्रसंग बताकर प्रशासन-प्रबंधन के गुर साझा किए। डॉ. यादव राज्य सेवाओं के अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रशासन अकादमी में संबोधित कर रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE