सरवानियां महाराज। शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता प्रेरणा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर परिषद द्वारा नीमच रोड स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर,महाराणा प्रताप स्मारक, जल सरंचना के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ सफाई की गई एवं नगर परिषद कार्यालय में स्वच्छता प्रेरणा समारोह कार्यक्रम का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। साथ ही निकाय सफाई मित्रों का सम्मान प्रशस्ति पत्र पुष्पमाला पहनकर किया गया।
उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि देवीलाल धनगर, नारसिंह कानावत, दिनेश चंद्र सालवी, अर्जुन पाल, सांसद प्रतिनिधि शिवम राजपुरोहित, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र देवड़ा, कैलाश सुथार, आम जनता एवं निकाय कर्मचारी सफाई मित्र उपस्थित रहे।