नीमच। राज्य शिक्षा केन्द्र के दिशा निर्देश के अनुसार शासकीय तथा अशासकीय शालाओं की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा बुधवार 6 मार्च से प्रांरभ हुई है। नीमच जिले में बोर्ड परिक्षाओ की तैयारियों को लेकर प्रशासन के दावे आज खोखले दिखाई दिए। कई परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के बैठने की माकूल व्यवस्था तक प्रशासन नहीं कर पाया। जिसको लेकर अभिभावकों में नाराजगी भी देखी गई।
नीमच केंट थाना क्षेत्र के ग्वालटोली में स्थित शासकीय माध्यामिक विद्यालय केंद्र में परीक्षा के पहले ही दिन अवयवस्थो का अंबार देखा गया। पांचवी और आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा कक्ष में कोई व्यवस्था नही की गई। ना तो लाईट की व्यवस्था थी और ना ही टेबल कुर्सी की। साथ ही एक ही कमरे में करीब 30 से 40 बच्चों को एक के पीछे एक और पास-पास में नीचे जमीन पर बिठाया गया। जिसे देख बच्चो के पालकगणो में भारी आक्रोश फूटा। परीक्षा केंद्र पर लापरवाही को लेकर जब विद्यालय और जिमेदार अधिकारियों से चर्चा कि तो वे पालकगणों से जवाब देने के बजाए अव्यवहार करते नजर आए। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों ने कहा कि आज परीक्षा का पहला दिन था। कुछ अव्यवस्थाएं सामने आई हैं जिन्हे जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा।