देवास। नेवरी कक्षा पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया परीक्षा देने के लिए बच्चे सुबह 7ः00 से ही परीक्षा केंद्र पर एकत्रित हुए परीक्षा केंद्र पर शिक्षकों द्वारा रोल नंबर बोर्ड पर लगाए गए बच्चों ने प्रवेश पत्र पर लिखा रोल नंबर के आधार पर अपना परीक्षा केंद्र देखकर बैठे सुबह 9ः00 बजे बोर्ड परीक्षा के पेपर बच्चों को वितरित किए गए वह परीक्षा प्रारंभ की गई नेवरी परीक्षा केंद्र पर 10 सेंटर बनाए गए, जिसमें 490 बच्चों ने बोर्ड परीक्षा मैं हिस्सा लिया संकुल शिक्षा अधिकारी ने बताया कि नेवरी संकुल के चार परीक्षा केंद्र बनाए गए, नेवरी,महूखेड़ा, मानकुंड, घटिया गयासुर, केंद्र पर पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने बढ़कर हिस्सा लिया।