देवास। भारतीय किसान संघ ने गेहूं की खरीदी 2700 रुपए की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेने सर्व प्रथम तहसीलदार आए जिन्हें संगठन के पदाधिकारी एवं किसानों ज्ञापन देने से मना किया। वे अपनी मांग पर अड़े रहे कि जिन अधिकारी को हमने बुलाने की पूर्व सूचना दी उन्हे बुलाया जाए तभी ज्ञापन देंगे। वन विभाग के अधिकारी एवं कृषि विभाग के अधिकारी नहीं आने के कारण एक घंटे तक किसानों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना दे कर हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते के नारे लगाए। एसडीएम बिहारी सिंह,डीडीए आर पी कनेरिया एवं भू अधीक्षक शाखा के राजेश सरवटे आने के बाद एसडीएम बिहारी सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि मोदी की गारंटी में गेहूं की खरीदी 2700 रुपए प्रति कुंटल एवं धान की खरीदी 3100रु प्रति कुंटल की जाए। प्रतिकूल मौसम से हुई फसल नुकसानी का मुआवजा राशि सर्वे करा कर तुरंत दिलाया जाए। जंगली जानवरों की नसबंदी करके बड़े जंगलों में छोड़ने और सूअर को मारने के आदेश का नियम बनाया जाए। इंदौर बुधनी रेलवे लाइन एवं इंदौर बैतूल फोरलेन निर्माण में अधिग्रहण भूमि का अन्य राज्यों की तरह चार गुना मुआवजा दिया जाए। 2022 का फसल बीमा क्लेम कई हल्के के आधे किसानों को मिला है आधे किसान छूट गए हैं उन किसानों का बीमा तुरंत डलाया जाए। सेवा सहकारी संस्था की ड्यू डेट 28 मार्च से बढ़कर 30 अप्रैल की जाए। इंदौर मंडी में लहसुन की खरीदी एक तरफा निर्णय के कारण सहकारी मंडी में की गई इससे किसानों में नाराजगी है अतः लहसुन की खरीदी ऐक्छिक की जाए। किसानो की इन मांगो का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए।