मनासा। स्वच्छता प्रेरणा सम्मान समारोह के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में दिनांक 5 मार्च 2024 को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में नगर परिषद मनासा को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 परिणाम के अंतर्गत 25 हजार से 50 हजार तक की जनसंख्या वाली नगरीय निकायों में मनासा शहर को टॉप स्कोर इन सिटीजन वॉइस नंबर वन रैंक प्राप्त पुरस्कार से नगरीय राज्य मंत्री प्रतिभा बागरी द्वारा सम्मानित किया, जो की मनासा शहर के लिए एक गर्व का विषय है। इसलिए समस्त मनासा नगर वासियों को हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष महोदय श्रीमती डॉ. सीमा अजय तिवारी,स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर (पूर्व मंडल अध्यक्ष) अजय तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश पाटीदार, रामपुरा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के. एल. सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या, पाषर्द गण प्रवीण जोनवाल, राजू माली, दिनेश राठौर स्वच्छता निरीक्षक लोकेंद्र साधु, एसबीएम आईईसी कोर्डिनेटर सतीश भैरवा एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।