खरगोन। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुऐ अवैध हाथ भट्टी शराब निर्माण पर अकुंश लगाने के लिऐ खरगोन के आबकारी दल ने बनुर खड़कियां गांव के समीप दबिश दी और 10 प्रकरण पंजीबद्ध करके 245 लीटर अवैध शराब जब्त की साथ ही तीन क्विंटल महुआ लहान बरामद करके एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है ज़िला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया जिससे अवैध शराब निर्माण करनेवाले लोगो में हड़कंप मच गया। विभाग की मानें तो उनकी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी और किसी को बक्सा नही जाएगा।